फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: पूर्व सीएम राव बिरेंद्र सिंह की स्मृति में जारी हुआ डाक टिकट

Tue, 21 Feb 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व भारत सरकार के डाक विभाग के सचिव विनीत पांडेय ने हरियाणा के पूर्व सीएम राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर उनकी स्मृति में डाक टिकट जारी किया। गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की ओर से भेजा गया शुभकामना संदेश भी पढ़कर सुनाया गया।
विज्ञापन

डीएलफ फेज थ्री स्थित एम्बिएंस आइलैंड के ए-डॉट एक्सपीरियंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव, चीफ पोस्टमास्टर हरियाणा सर्कल मीरा रंजन शेरिंग, पूर्व मंत्री राम बिलास शर्मा व आरती राव भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि आज दशकों के बाद देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थायी व पूर्ण बहुमत वाली सरकार मिली है। ऐसे में आजादी के बाद जिन महान हस्तियों को भुला दिया गया था। उनको आजादी के अमृत काल में एक-एक कर सम्मानित किया जा रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राव बिरेंद्र सिंह की जयंती पर उनके सम्मान व स्मृति में जारी की गई डाक टिकट उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है।
केंद्रीय मंत्री ने राव बिरेंद्र सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढि़यों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। अपने सम्पूर्ण जीवन में सदैव किसान, गरीब व मजदूरों के हितों के लिए काम किया। वे आजादी के बाद चुने गए पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री थे।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओम प्रकाश यादव ने कहा कि राव बिरेंद्र सिंह का सामाजिक जीवन एक खुली किताब है। वे किसान, मजदूर व गरीबों के ऐसे सर्वमान्य नेता थे जिन्हें लोग मसीहा की उपाधि देते हैं।
इस अवसर पर गुरुग्राम जिला परिषद की अध्यक्ष दीपाली चौधरी, रेवाड़ी नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम यादव, रेवाड़ी जिला परिषद के अध्यक्ष मनोज यादव,गुरुग्राम की निवर्तमान मेयर मधु आजाद, पूर्व विधायक बिमला चौधरी, रेवाड़ी भाजपा के जिला अध्यक्ष हुकम सिंह यादव आदि उपस्थित रहे। विमोचन समारोह में मंच संचालन जैनेन्द्र कुमार व डॉ. ज्योत्स्ना यादव की ओर से गरिमामयी ढंग से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें