फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फिर खुला पोर्टल, 30 तक आईटीआई में ऑन द स्पॉट होंगे दाखिले

Mon, 21 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 04रेवाड़ी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली सीटों को भरने के लिए एक बार फिर पोर्टल खोल दिया गया है। अब विद्यार्थी 30 अक्तूबर तक जिस भी संस्थान में रिक्त सीटें हैं, वहां ऑनलाइन फॉर्म भरकर ऑन द स्पॉट दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी कई बार आवेदन के लिए पोर्टल खोला गया था, फिर भी 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों में करीब 20 प्रतिशत सीटें खाली रह गई थीं। शहर स्थित राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में अलग-अलग ट्रेडों पर 264 सीटें हैं, जिसमें से अभी तक करीब 204 छात्राएं दाखिला ले चुकी हैं। इसके बावजूद अभी 60 सीटें रिक्त है।
बता दें कि राजकीय महिला आईटीआई संस्थान में छात्रवृत्ति स्कीम के तहत जनरल कैटेगरी की छात्राओं को 200 रुपये प्रतिमाह वजीफा के साथ ही टूल किट और हरियाणा निवासी छात्राएं जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय 3 लाख से कम है, उनको बालिका प्रोत्साहन राशि 200 रुपये सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन




विद्यार्थी इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे संस्थान
दाखिले के लिए 10वीं, 12वीं का सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और आधार कार्ड से लिंक पासबुक जरूरी है।

राजकीय महिला आईटीआई में दाखिले की स्थिति

ट्रेड सीटअभी तक दाखिलेरिक्त सीट

हेयर एंड स्किन केयर 482127

डीएसी241014

ड्रेस मेकिंग40382

कटाई एवं सिलाई40355

इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक24186

कढ़ाई एवं सुई कार्य20182

कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट484800

इलेक्ट्रीशियन20164
-
वर्जन
आईटीआई में अब 30 अक्तूबर तक ऑन द स्पॉट दाखिला लिया जा सकता है। आवेदन की फीस निशुल्क है। छात्राएं सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संस्थान में पहुंचकर दाखिला करा सकती हैं।
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह, प्राचार्य, महिला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें