संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। कोहरे की वजह से ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। मौसम खराब होने के कारण पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 घंटे की देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा रानीखेत, जिम कॉर्बेट एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस करीब 1 घंटा देरी से आई। कई ट्रेन ऐसी थीं जो 20 से 30 मिनट की देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लगातार लोगों को ट्रेनों के लेट होने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद