फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्रदूषण का स्तर 265 एक्यूआई दर्ज

विज्ञापन
अनाज मंडी मार्ग पर प्रदूषण से खराब हालत। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। पिछले कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से 300 के बीच दर्ज किया जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक श्रेणी में आता है। बुधवार को अधिकतम प्रदूषण स्तर 265 रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

धूप निकली जरूर, लेकिन आसमान में छाई प्रदूषण की धुंध ने उसकी चमक फीकी कर दी। शहर के कई हिस्सों में सुबह और शाम के समय प्रदूषण का स्तर और अधिक बढ़ जाता है। हवा की गति धीमी होने और तापमान गिरने से प्रदूषक नीचे की सतह पर जमा हो रहे हैं।
नागरिक अस्पताल में पिछले एक सप्ताह में आंखों में जलन, एलर्जी, खांसी और सांस की समस्या वाले रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने के बाद रोजाना ऐसे मरीजों की संख्या पहले की तुलना में दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण के कारण श्वसन तंत्र कमजोर पड़ता है जिससे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों को अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने और पानी अधिक मात्रा में पीने की सलाह दी है। बारिश नहीं होने तक प्रदूषण स्तर में राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें