फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रैंप के ऊपर से ओवरफ्लो होकर धारूहेड़ा में पहुंच रहा भिवाड़ी का प्रदूषित पानी

Sat, 05 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
धारूहेड़ा में आया भिवाड़ी का प्रदूषित पानी। संवाद 
विज्ञापन
धारूहेड़ा। राजस्थान के भिवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ आ रहे काले, बदबूदार और प्रदूषित पानी की समस्या गंभीर होती जा रही है। धारूहेड़ा-भिवाड़ी बाईपास पर पानी की निकासी रोकने के लिए रैंप बनाए जाने के बाद भी शुक्रवार और शनिवार को प्रदूषित पानी रैंप के ऊपर से ओवरफ्लो होकर धारूहेड़ा क्षेत्र में पहुंच गया। इसके चलते धारूहेड़ा-भिवाड़ी रोड पर नगर पालिका कार्यालय के सामने तक पानी भर गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश यादव, अनिल कुमार, संजय और अशोक ने बताया कि भिवाड़ी की तरफ से लगातार आ रहे प्रदूषित पानी को रोकने के लिए राजस्थान प्रशासन की ओर से प्रभावी इंतजाम नहीं किए गए हैं। पहले यह पानी राजस्थान सीमा में बने एक स्कूल की दीवार के पीछे से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन की तरफ छोड़ा जा रहा था।
शिकायतों के बाद प्रशासन ने मिट्टी डालकर उस रास्ते को बंद कर दिया था। इसके बाद पानी को भिवाड़ी बाईपास की तरफ छोड़े जाने की स्थिति सामने आई। लगातार पानी आने और शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश के कारण इसकी मात्रा बढ़ गई। पानी का दबाव इतना अधिक हो गया कि वह बाईपास पर बनाए गए रैंप के ऊपर से बहकर धारूहेड़ा की सीमा में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


नगर पालिका कार्यालय के सामने तक पहुंचा पानी
भिवाड़ी से आया प्रदूषित पानी धारूहेड़ा-भिवाड़ी मार्ग पर लगातार आगे बढ़ रहा है और नगर पालिका कार्यालय के सामने भी भर गया है। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होने के साथ आसपास के लोगों को बदबू और प्रदूषण की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि भिवाड़ी क्षेत्र से आने वाले प्रदूषित पानी के स्रोत पर ही रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। बारिश के दौरान पानी की मात्रा बढ़ने से धारूहेड़ा के निचले क्षेत्रों में जलभराव और प्रदूषण का खतरा भी बढ़ गया है।

प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग
स्थानीय लोगों ने हरियाणा और राजस्थान प्रशासन से संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण कर भिवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ आ रहे प्रदूषित पानी के प्रवाह को तत्काल रोकने और पानी के स्रोत की जांच कराने की मांग की है। साथ ही बाईपास पर बनाए गए रैंप के बाद भी पानी के ओवरफ्लो होने की स्थिति का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।

वर्जन:
भिवाड़ी की तरफ से पानी आ रहा है। धारूहेड़ा में पानी भरा हुआ है उसकी निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं।-सुमित कुमार, सचिव, नगरपालिका धारूहेड़ा

धारूहेड़ा में आया भिवाड़ी का प्रदूषित पानी। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें