रोहतक जिले की तीनों विस सीटों के विभिनन दलों के 62 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया था, जिसमें से शनिवार को जांच के बाद 44 प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में डटे हैं। इनमें रेवाड़ी विस से 15, बावल विस से 13 व कोसली विस से 16 उम्मीदवारों को योग्य घोषित किया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी यशेन्द्र सिंह ने नामांकन पत्रों की छंटनी प्रक्रिया बाद बताया कि 74-रेवाड़ी विस क्षेत्र से इंडियन नेशनल लोकदल से कमला देवी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से चिरंजीव राव, बहुजन समाज पार्टी से प्रीतम कुमार, भारतीय जनता पार्टी से सुनील कुमार, पीपीआई (डी) से करतार सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से चन्द्रशेखर सैनी, एसयूसीआई से नरेश, स्वराज इंडिया से मंजू बाला, जन नायक जनता पार्टी से मलखान सिंह, आम आदमी पार्टी से राजेश शर्मा तथा प्रशांत, रणधीर सिंह कापड़ीवास, सुनील कुमार, सुरेश व सोमाणी विजय स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में योग्य घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 73-कोसली विस क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से यदुवेन्द्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी से अजीत, भारतीय जनता पार्टी से लक्ष्मण सिंह यादव, इंडियन नेशनल लोकदल से किरणपाल यादव, एसयूसीआई से रामफल, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से बाबूलाल, स्वराज इंडिया से धर्मपाल, जिंदाबाद क्रांति पार्टी से रतन लाल, जन नायक जनता पार्टी से रामफल, पीपीआई (डी) से राजरतन, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से राम अवतार, सर्वहित पार्टी से विनोद कुमारी तथा तेजपाल, सतपाल, सुनील कुमार व जगफूल स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में योग्य घोषित किए गए हैं।
इसी प्रकार 72-बावल विस क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से डॉ. बनवारी लाल, बहुजन समाज पार्टी से मछेन्द्र राय, इंडियन नेशनल कांग्रेस से एमएल रंगा, इंडियन नेशनल लोकदल से सम्पत्तराम डहीनवाल, पीपीआई (डी) से अत्तर सिंह, आम आदमी पार्टी से रेखा देवी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से लेखराम, जन नायक जनता पार्टी से श्याम सुन्दर सबरवाल, स्वराज इंडिया हरियाणा से संजय कुमार, पिंकी सबरवाल, उदय सिंह, शशी देवी व राकेश कुमार स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में योग्य घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि अब 7 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे से पहले नामांकन वापस लिया जा सकता है, जिसके उपरांत शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।