फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैप्टन बोले- रेवाड़ी से पैनल में केवल चिरंजीव का नाम, तीन को नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की टिकट पर 2014 तक लगातार 6 बार विधायक रहे कैप्टन अजय यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि रेवाड़ी विस सीट पर कांग्रेस के पैनल में अकेले बेटे चिरंजीव का नाम गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की घोषणा कभी भी हो इस सीट से चिरंजीव ही चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन अक्टूबर को नामांकन भरा जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान चिरंजीव राव ने कहा कि नामांकन के दिन बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। बता दें कि चिरंजीव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा रेवाड़ी विधानसभा में चुनाव प्रचार करने के सवाल पर कैप्टन अजय यादव ने कहा कि हुड्डा दो दिन रेवाड़ी विस में चुनाव प्रचार करेंगे। कैप्टन ने कहा इसके बदले वह भी रोहतक क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। खुद चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि प्रदेश प्रचार कमेटी का जिम्मा होने के चलते उन्हें केंद्रीय नेतृत्व में प्रचार के काम पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें