फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता ने परिवारवाद की राजनीति को सिरे से किया खारिज:डॉ. बनवारी लाल

विज्ञापन
विकास कार्यों का उदघाटन करते जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल - फोटो : Rewari
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश भर में बिना भेदभाव के हर वर्ग के हित के लिए एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं, जो सरकार की सबका साथ-सबका विकास नीति का परिचायक है। डॉ. बनवारी लाल शुक्रवार को बावल क्षेत्र के गांव बधराना व कुंड में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मंत्री ने गांव बधराना में 48 लाख रुपये की लागत से बनने वाले पार्क कम व्याम शाला का शिलान्यास करने उपरांत लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने तथा पानी की एक एक बूंद बचाने का आह्वान किया। जनस्वास्थ्य मंत्री ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केन्द्र सरकार का एक बहुत ही साहसिक व लोगों की भलाई के लिए सोच-समझकर उठाया गया कदम है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। सरकार द्वारा मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी जा रही है तथा जिस घर में एक भी सरकारी नौकरी नहीं है, ऐसे परिवार के उम्मीदवारों को अतिरिक्त 5 अंक देने का प्रावधान किया गया है। सरकार ने पंचायती राज अधिनियम में संशोधन करते हुए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की है, जिससे पढ़ी-लिखी पंचायतें चुनकर आई हैं, जिससे पंचायतों के कामकाज में तेजी व पारदर्शिता आई है। उन्होंने कहा कि आज आम जन को बिना किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे और बिना किसी भ्रष्टाचार के सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ अंत्योदय, सरल, अटल, ग्राम सचिवालय आदि के माध्यम से सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी पात्र लोगों को घर द्वार पर योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ऑनलाईन स्थानांतरण नीति बनाई है। जन स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने परिवारवाद व वंशवाद की राजनीति को सिरे से खारिज कर दिया है। ब्लाक समिति बावल के चेयरमैन वीरेंद्र सिंह छिल्लर, पार्षद नीतू चौधरी, इंस्पेक्टर प्रताप सिंह, बधराना सरपंच सुमन देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें