रेवाड़ी। जिला लघु सचिवालय सभागार में लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ बैठक करते ए
रेवाडी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को जिला लघु सचिवालय सभागार में सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, क्राइम यूनिट व चौकी इंचार्ज की बैठक में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी उच्च अधिकारियों से मांगे गए जवाब निश्चित समय अवधि में भेजें। सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें।
25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण करवाने की तैयारी में जुट जाएं। स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसलिए चुनाव आचार संहिता का पालन कर सभी थाना प्रभारी क्षेत्र के लाइसेंसधारकों के शत प्रतिशत असलहे जल्द से जल्द जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सीमा पर स्थापित किए गए इंटर स्टेट पुलिस नाकों समेत संदिग्ध मार्गों पर भी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पवन कुमार, उप पुलिस अधीक्षक बावल नरेंद्र सांगवान, उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक आशीष चौधरी, उप पुलिस अधीक्षक कोसली जयसिंह, सभी थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।