रेवाड़ी। भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र चौधरी का स्वागत जिलाध्यक्ष निखिल मांढैया और अन्य पदाधिकारियों ने किया। उन्होंने युवा मोर्चा के जिला और मंडल के संगठन को मजबूत करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने संगठन के लक्ष्यों और योजनाओं को समझाया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप यादव और पूर्व जिला महामंत्री रविंद्र गुर्जर, जिला महामंत्री अरुण तंवर, उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, मोनू छावड़ी, दिनेश मलिक, संजीत सिंह, सचिव विशाल राव, यतेंद्र, शेर सिंह रावत, मीडिया प्रमुख सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद