फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से चुनाव करवाना पुलिस की प्राथमिकता : एसपी

Tue, 09 Apr 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय के सभागार में बैठक करते एसपी। स्त्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिला पुलिस के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, थाना प्रबंधक, क्राइम युनिट व चौकी इंचार्ज की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करें। चुनाव आयोग के निर्देशों की पालना करें और बूथों का भ्रमण कर बिल्डिंग व परिसर का जायजा लेकर रिपोर्ट दें।
विज्ञापन




सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने थाना क्षेत्र के लाइसेंस असला धारकों के शत प्रतिशत असले जमा करवाएं। चुनाव के दौरान किसी के पास कोई भी हथियार नहीं होना चाहिए। जो लोग अपने लाइसेंसी शस्त्र जमा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। इसके साथ ही क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त करें और नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच करें। उन्होंने पेट्रोलिंग और चेकिंग अभियान को और अधिक प्रभावी रूप से चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों, अवैध मादक पदार्थ व शराब तस्करों सहित अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाए। उद्घोषित व जमानत तर्क, अति वांछित अपराधियों, पैरोल जंपर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें