फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: होली के गीतों पर थिरके पुलिसकर्मी और अधिकारी

Sun, 16 Mar 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 13रेवाड़ी। पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में होली के गीतों पर झूमे पुलिस कर्मचारी व अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पुलिस लाइन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान होली गीतों पर पुलिसकर्मी और अधिकारी थिरक उठे। एसपी ने पुलिसकर्मियों को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी अशोक कुमार, एसपी रेवाड़ी डॉ. मयंक गुप्ता के साथ-साथ आईपीएस अधिकारी मेधा भूषण सहित डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह, डीएसपी सिटी रेवाड़ी जोगेंद्र शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर, डीएसपी कोसली विद्यानंद, विभिन्न थानों, पुलिस कार्यालय व पुलिस लाइन से आए अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली मिलन समारोह में सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने ढोल नगाड़े और होली गानों पर जमकर डांस करते हुए होली मिलन समारोह का भरपूर आनंद लिया। होली पर्व पर रेवाड़ी पुलिस कप्तान डॉ. मयंक गुप्ता ने शुक्रवार को ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को घर की कमी नहीं खलने दी। होली मिलन समारोह से पहले वह खुद ड्यूटी कर पुलिसकर्मियों के बीच पहुंचे। उन्हें गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा किया। होली पर्व के दिन कप्तान को खुद अपने बीच पाकर पुलिसकर्मी गदगद नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें