फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

Fri, 10 Jul 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
अ​भियान के तहत विद्या​र्थियों को नशा मु​क्ति की शपथ दिलाते टीम के सदस्य। स्त्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शुक्रवार को गांव बेरली कला और दड़ौली स्थित निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एएसआई जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज और विकसित राष्ट्र का आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या नशे से जुड़ी गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। नशा गतिविधियों हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें