कृषि महाविद्यालय बावल में पौधरोपण करते शिक्षक। स्रोत : कॉलेज
बावल। कृषि महाविद्यालय बावल में शुक्रवार को वन महोत्सव पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के सह छात्र कल्याण निदेशक डॉ. मुकेश एवं अन्य शिक्षकों ने पौधारोपण कर किया गया। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प लिया। डॉ. मुकेश ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। पेड़-पौधे न केवल शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।