फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 25 Dec 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो 4 : पुलिस की नशा मुक्त टीम ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और बचाव के उपाय बताते हुए।स्रोत:
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की नशा मुक्त टीम ने वीरवार को गांव खडगवास, कालूवास और डालियाकी में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया और इससे दूर रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान का नेतृत्व निरीक्षक रामपाल ने किया। टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर नशा मुक्त गांव बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से नशा ग्रस्त व्यक्तियों का इलाज कर मुख्यधारा में एक बार फिर शामिल करने के तरीकों पर चर्चा की।
एएसआई जितेंद्र ने बताया कि पुलिस और आमजन मिलकर काम करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति और उसके परिवार दोनों के जीवन को बर्बाद कर देता है और सबसे पहले युवाओं को नशे से बचाना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि किसी के पास नशे का कारोबार करने वालों या नशा करने वाले लोगों की जानकारी है तो इसे निसंकोच पुलिस को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 पर दें। जानकारी देने वाले का नाम और पता पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा।
इस अभियान से प्रेरित होकर कई युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं और कई नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है। पुलिस का उद्देश्य नशा एक अभिशाप है, जिसे मिलकर बहिष्कार करना और समाज से पूरी तरह समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें