गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूक करते पुलिस की टीम।
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की टीम ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, साइबर, पॉक्सो एक्ट, डायल-112, दुर्गा शक्ति एप व नशा करने के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। महिला थाना से एसआई सर्वेष्ठा व उनकी टीम ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि जब भी किसी असुरक्षित परिस्थिति में पुलिस सहायता की जरूरत हो तो डायल-112 एप के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है। उस समय पीड़िता को अपना नाम मोबाइल फोन नंबर व पता बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पुलिस को पीड़ित का पता, लोकेशन मोबाइल नंबर इत्यादि डायल-112 एप के माध्यम से प्राप्त होंगे और पीड़िता को तत्परता से पुलिस सहायता मिल सकेगी। यह एप पीड़िता और पुलिस दोनों के लिए सहयोगी के रूप में कार्य करती है और यह अपराधों को रोकने में प्रभावी रूप से कार्य करती है।