फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: किसानों के दिल्ली कूच के बाद पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। किसानों के दिल्ली कूच के अलर्ट के बाद प्रशासन भी मुस्तैद हो चुका है। बाबल क्षेत्र के जयसिंहपुर खेड़ा में बैरिकेडिंग की गई है। सोमवार को राजस्थान पुलिस की टीम मौके का जायजा लेने के लिए यहां पर पहुंचीं। दूसरी ओर रेवाड़ी के एसपी दीपक सहारा ने भी अलर्ट जारी किया है। रेवाड़ी से फिलहाल अभी कोई किसान संगठन दिल्ली नहीं जा रहा है। जय सिंहपुर खेड़ा क्षेत्र राजस्थान का बॉर्डर है। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी की टीम ने किसान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रधान समय ने बताया की जो 13 फरवरी का दिल्ली का प्रोग्राम है उसमें भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी को निमंत्रण नहीं दिया, प्रधान समय सिंह ने बताया जिसके कारण वह दिल्ली नहीं जाएंगे, लेकिन जो राजस्थान से रेवाड़ी की ओर से निकलेंगे उन किसानों का पूरा समर्थन, सहयोग रहेगा। उनकी मांग मांगनी चाहिए। इस मौके पर जगदीश, पुरुषोत्तम, रोशन लाल, भोम सिंह, लोकेश, राज सिंह ढिल्लों, काजल, वेद फोगाट सुभाष चंद्र नंबरदार और वेद हवलदार मुन्नी अन्य कई किसान नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान को लेकर रेवाड़ी पुलिस अलर्ट

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारन ने बताया कि किसान संगठनों के दिल्ली कूच आह्वान को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल है, कानून व्यवस्था को बाधित करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को निर्देश दिए की वह अपने क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखे व क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव के मौजिज व्यक्तियों के साथ समन्वय स्थापित करें और शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग लें।

पुलिस का करें सहयोग

एमपी ने कहा कि गलत अफवाहों पर ध्यान ना दें और यदि कोई गलत अफवाह फैलाता है तो तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस की ओर से ऐसी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस लगातार नजर बनाए हुए है। किसी के बहकावे में आकर कानून व शांति व्यवस्था को बाधित ना करें और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें