फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: छापा डालकर पुलिस ने पकड़े अवैध पटाखे

Mon, 13 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने रविवार की रात बजाजा बाजार और आसपास के इलाकों में गोदामों पर छापा डालकर बड़े पैमाने पर पटाखे बरामद किया। यह कार्रवाई थाना सिटी पुलिस और भाड़ावास गेट चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने मौके से एक कैंटर बुलाया और पटाखे जब्त किए। दीपावली पर अवैध रूप से बिक्री के लिए पटाखों की खेप मंगाई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में अवैध पटाखों की बड़ी खेप आई हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में ही दबिश दी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पाया कि लाखों के पटाखों का भंडारण किया गया है। मौके पर श्रमिकों को बुलाकर बड़ी मात्रा में माल गाड़ी में भरा गया।
बरामद पटाखों की मात्रा इतनी अधिक है कि कैंटर पटाखों से भर गया। बरामद सामग्री को पुलिस ने सुरक्षित रख लिया गया है। ये पटाखे जिले के विभिन्न बाजारों में सप्लाई किए जाने थे। दरअसल, दीवाली के नजदीक आते ही पटाखों की अवैध बिक्री और भंडारण की शिकायतें बढ़ जाती हैं। नगर के भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और गोदामों पर विशेष नज़र रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें