रेवाड़ी। जिल पुलिस की ओर से शुक्रवार को एसपी दीपक सहारन के नेतृत्व में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक पुलिस उपस्थिति अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिला भर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने विशेष रूप से गश्त नाकाबन्दी व चेकिंग कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
एसपी सहारन ने कहा कि पुलिस उपस्थिति दिवस मनाने का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारी , चौकी इंचार्ज को अपने -अपने क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबन्दी करने बारे दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों और नाकाबंदी पर आने जाने वाले वाहनों को गहनता से चेक किया गया। इस अभियान में कुल 589 पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया, जिनमें 91 पुलिस पार्टियों ने पैदल गश्त की।