फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सादे वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, 13 स्थानों पर लगेंगे नाके

Tue, 30 Jun 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेते डीसी व एसपी साथ में अन्य ​अधिकारी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
बावल। कृषि महाविद्यालय में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को डीसी अभिषेक मीणा ने मंच, पंडाल, पार्किंग, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, चिकित्सा सहायता समेत अन्य सुविधाओं की समीक्षा की। किसानों के लिए पेयजल, छाया, चिकित्सा सहायता समेत अन्य व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आगमन मार्ग, वैकल्पिक रूट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, सफाई व्यवस्था, टॉयलेट्स, वीआईपी एवं मीडिया गैलरी, चेकिंग पॉइंट, हेलीपैड और आपातकालीन व्यवस्था का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि बावल क्षेत्र में 13 नाके लगाए गए हैं। सादे वेश में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। दंगा नियंत्रण दस्ता, बम निरोधक टीम, टियर गैस स्क्वॉड और वज्र वाहन को तैनात किया गया है। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्थिति में यातायात जाम न लगे और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें