फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

विज्ञापन
गश्त के दौरान बातचीत करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। पुलिस टीमों ने मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय निवासियों, दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
विज्ञापन

गश्त के दौरान अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा व खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर सूबे सिंह, थाना खोल प्रभारी इंस्पेक्टर गजराज सिंह, थाना कसौला प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार, चौकी इंचार्ज जगन गेट एसआई संदीप कुमार, कुण्ड चौकी इंचार्ज एसआई योगेश कुमार और सेक्टर-3 चौकी इंचार्ज पीएसआई राकेश कुमार ने अपनी-अपनी टीमों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें