विशेष अभियान के तहत सर्च ऑपरेशन चलाते पुलिसकर्मी। स्रोत: प्रवक्ता
रेवाड़ी। नशा तस्करी और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए कोसली, डॉग स्क्वॉड, थाना कोसली और थाना सदर रेवाड़ी की संयुक्त टीमों ने गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर अभियान चलाया।
भाकली, बोडिया कमालपुर, मढ़िया खुर्द, गोकलगढ़, भोगल बस्ती, सहादत नगर मौड़ और कोसली रेलवे स्टेशन क्षेत्र में संदिग्ध ठिकानों और मकानों की जांच की गई। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि जिले को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद