स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस विशेष चेकिंग अभियान करके जांच करते। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर थाना शहर पुलिस ने डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों के साथ संयुक्त रूप से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूने दें। जिला पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।