फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निकाय चुनाव...रेवाड़ी और धारूहेड़ा में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

Thu, 07 May 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। रेवाड़ी शहर और धारूहेड़ा में वीरवार को पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर फ्लैग मार्च किया गया। इसका नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण और डीएसपी ट्रैफिक पवन कुमार ने किया।
एसपी ने बताया कि 10 मई को नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा और पंचायत राज उपचुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा के बाद जिले में आचार संहिता लागू है। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
विज्ञापन

पुलिस टीमों ने नाई वाली चौक, अग्रसेन चौक, बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, कंकरवाली और थाना रामपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण के नेतृत्व में सेक्टर-4 जिमखाना क्लब रोड, रेस्ट हाउस, कृष्णा नगर, राजीव नगर, धक्का बस्ती, लियो चौक, कालाका रोड, अभय सिंह चौक, उत्तम नगर, विजय नगर और पोसवाल चौक क्षेत्रों में मार्च किया गया।
डीएसपी मुख्यालय डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में धारूहेड़ा में पुलिसकर्मियों ने बस स्टैंड, भगत सिंह चौक, सोहना रोड और नंदरामपुर बास रोड क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों में डर बनाना है ताकि मतदाता बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस का खुफिया विभाग संदिग्ध लोगों और सोशल मीडिया की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और चुनाव प्रक्रिया में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लें।
विज्ञापन

यदि कोई व्यक्ति मतदान को प्रभावित करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें