फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मतगणना के बाद पुलिस पर हमला, थाना प्रभारी घायल

Tue, 17 Nov 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। कोटकासिम की उजौली ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच पदों की मतगणना के दौरान सोमवार-मंगलवार की देर रात हंगामा हो गया। हारे हुए प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें तीन से चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। थाना प्रभारी जसवंत सिंह यादव के सिर पर डंडा लगने से गंभीर चोट आई। भीड़ ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। खैरथल-तिजारा एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के अनुसार पुलिस विजयी प्रत्याशी को घर छोड़कर मतदान केंद्र लौट रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक केंद्र में घुसकर पोलिंग पार्टी से धक्का-मुक्की कर रहे हैं। पुलिस पहुंची तो भीड़ ने हमला कर दिया। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर लाठीचार्ज किया गया। एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, प्रत्याशी संतराम ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस पर पक्षपात और मारपीट करने का आरोप लगाया। मंगलवार को पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने घटनास्थल का जायजा लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें