धारूहेड़ा। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक सतेन्द्र कुमार की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुरुग्राम के गांव जुडौला हाल किरायेदार संतोष कालोनी धारूहेड़ा निवासी मंजीत पुत्र तालेराम के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि मंजीत अपने पास अवैध हथियार रखता है। जो वह अभी संतोष कालोनी में अपने घर के सामने खड़ा हुआ है। आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मंजीत बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 अवैध देशी रिवाल्वर व 6 जिन्दा रोंद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।