थाना सदर पुलिस ने नशीला पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो 986 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान गांव टहना दिपालपुर निवासी आनंद उर्फ छेलु के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आनंद उर्फ छेलु काले रंग की प्लसर मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक बैग में गांजा लेकर बेचने के लिए अपने गांव गोपालपुर माल सहित जा रहा है। पुलिस ने रैडिंग पार्टी तैयार करके एनएच-71 पर नाकाबंदी लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से एक काले रंग की बजाज प्लसर मोटरसाइकिल पर एक युवक आ रहा था, जिसको रोकने के इशारा किया तो युवक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने युवक को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।