रेवाड़ी। धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव रामपुर निवासी विजय सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 27 अप्रैल को सूचना मिली कि विजय सिंह निवासी गांव रामपुर जिला भरतपुर राजस्थान जिसके पास अवैध हथियार है। वह अभी साबन फ्लाईओवर के नीचे एनएच-48 दिल्ली से जयपुर सर्विस रोड पर किसी के इंतजार में खड़ा हुआ है। आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा गया। उसने अपना नाम विजय बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। संवाद