फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस ने 117 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

Tue, 21 Jul 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ पुलिस ने खटोटी खुर्द के पास एक पिकअप से 117 पेटी अवैध शराब जब्त की। इस दौरान वाहन चालक राजस्थान के जालोर जिला के गांव दाता निवासी भंवर लाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भंवर लाल चंडीगढ़ से अवैध शराब ला रहा है। वह सिंघाना-झुंझुनू मार्ग से होते हुए सांचोर, जालोर जा रहा था। सूचना के आधार पर सहायक उपनिरीक्षक संजीत के नेतृत्व में एक टीम ने खटोटी खुर्द बस अड्डे के पास नाकाबंदी की। पुलिस ने पिकअप को रोककर जांच की। वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी मिली।
वाहन के अंदर पीओपी के कट्टों के नीचे शराब की पेटियां छिपाई गई थीं। पुलिस ने पिकअप से कुल 117 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसमें विभिन्न ब्रांडों की बोतलें और पव्वे शामिल थे। बरामद सभी पेटियों पर बैच नंबर नहीं लिखे थे। पूछताछ में आरोपी भंवर लाल ने बताया कि उसने पुलिस को धोखा देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। आरोपी के पास शराब का लाइसेंस या वाहन के कागजात नहीं मिले, जिसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें