रेवाड़ी-दिल्ली रोड पर दिल्ली जयपुर हाईवे से सटे गांव मसानी में एक आरएमपी डॉक्टर को अपने क्लीनिक से शराब बेचते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने मसानी गांव में लॉकडाउन के बावजूद भी शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी डॉक्टर अपने क्लीनिक से ही लोगों को शराब बेच रहा था। पुलिस ने मौके से छह शराब की बोतल बरामद की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।