फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ के हमले से दो ग्रामीण घायल,एक भर्ती

विज्ञापन
बाघ के हमले से घायल विधुर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन की भीरा भैया रेंज में खेत पर काम कर रहे 2 किसानों पर बाघ ने हमला बोल दिया। इस घटना में एक की हालत गंभीर हो गई जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जबकि दूसरे को सीएससी में भर्ती कराया गया। बांकेगंज के महेशपुर निवासी 50 वर्षीय विधुर सोमवार शाम 5:00 बजे खेत पर घर जानवरों के लिए घास काटने गया था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक बाघ ने उस पर हमला बोल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना और घायल अवस्था में उसे तत्काल सीएससी ले गए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को महाराजनगर निवासी गुड्डू पुत्र श्याम सुंदर पर एलन गंज कंपार्टमेंट के निकट बाघ ने हमला बोल दिया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल पीएचसी ले गए। दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के डिप्टी डायरेक्टर डॉक्टर अनिल कुमार पटेल ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि उन पर बाघ ने हमला बोला था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें