भिवाड़ी। पुलिस ने जिले में डोमिनेशन अभियान चलाकर 98 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 6 हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। अभियान के तहत कुल 30 पुलिस टीमों ने जिले के 144 संवेदनशील स्थानों पर दबिश दी। इन टीमों में 9 थानों के 96 पुलिसकर्मी शामिल थे। कार्रवाई के दौरान स्थायी वारंटी, वांछित अपराधी, संगीन अपराधों में लिप्त आरोपी, गिरफ्तारी वारंटी, टॉप-10 इनामी अपराधी, महिला अत्याचार और पॉक्सो एक्ट के वांछितों को पकड़ा गया। लोकल एंड स्पेशल एक्ट के तहत भी सख्त कार्रवाई की गई। एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि यह अभियान जयपुर रेंज आईजी के मार्गदर्शन में चलाया गया। इसमें वांछितों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया गया।