साइबर ठगी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
साइबर थाना पुलिस ने टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी करने के मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेन्द्र व मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला नागौर के गांव खिमसर निवासी जितेन्द्र का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। वीरपाल के खाते से करीब 5 लाख 38 हजार 399 रुपये की राशि जितेन्द्र के खाते में गई थी।
भूराराम ने जितेन्द्र से बैंक खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके आरोपी जितेन्द्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आरोपी भूराराम को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।