फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पुलिस व अर्धसैनिक बल ने किया फ्लैग मार्च

Sat, 18 May 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकालते जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल। स्रोत : पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोकसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने शनिवार को कसौला व बावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। कसौला क्षेत्र में फ्लैग मार्च गांव सुठाना से शुरू होकर आसलवास, संगवाड़ी, जडथल, मुकुन्दपुर बसई, गढ़ी बोलनी, कसौला, बखापुर, पातुहेडा, इब्राहिमपुर एरिया में निकाला गया।
विज्ञापन


इस दौरान लोगों से बेखौफ होकर मतदान करने की अपील की गई। बावल क्षेत्र में फ्लैग मार्च बनीपुर चौक से शुरू होकर बावल कस्बा, खेडामुरार, मंगलेश्वर, नांगल शहबाजपुर, नगली परसापुर, झाबवा, नांगल तेजू, प्राणपूरा, रानोली, तिहाडा, शहांजरपुर, खड़ोडा, मोहनपुर, टाकड़ी एरिया में निकाला गया। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव करवाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी व लोगों में भय पैदा करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिले के संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें