रेवाड़ी। अतिक्रमण हटाने को लेकर जागरुक करते पुलिस की टीम। स्रोत: वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। शहर में शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने पहले गोकल गेट पुलिस चौकी में व्यापारी संगठनों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने मौके पर ही नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को बुलाया।
लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए गोकल गेट, काठ मंडी और रेलवे रोड पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। साथ ही एसएचओ ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि त्योहार के सीजन को देखते हुए सभी दुकानदारों से अपील की है कि सामान दुकान के अंदर रखें। सड़क किनारे रखने से जाम की स्थिति बन जाती है।