फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 5 लाख का सामान गायब करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने कोरियर कंपनी का लाखों का सामान गायब करने के मामले में कंपनी कर्मचारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गांव बोड़िया कमालपुर निवासी अनिल, बालधन कलां निवासी जयवीर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली के गांव दर्जिन निवासी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों की दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में एक निजी कोरियर कंपनी के शाखा प्रबंधक जयदीप सिंह ने बताया था कि कंपनी की शाखा रेवाड़ी के दुर्गा कॉलोनी में है। जहां से कंपनी का करीब 4 लाख 92 हजार रुपये का सामान ट्रक में लोड करके बिलासपुर गुरुग्राम स्थित मुख्य शाखा में पहुंचाना था।
सूचना मिली कि जो सामान भेजा गया था वह मुख्य ब्रांच में प्राप्त नहीं हुआ रास्ते से ही गायब है। इस पर थाना सदर रेवाड़ी की पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कर कार्रवाई शुरू की। मामले में थाना सदर पुलिस ने आरोपी अनिल, जयवीर (कपनी का कर्मचारी) और पुष्पेंद्र (गाड़ी ड्राइवर) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें