फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पीएम आज 61.58 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Mon, 26 Feb 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। आज कोसली विधानसभा क्षेत्र की रेलवे से जुड़ी करोड़ों की दो परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 13.80 करोड़ की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कोसली रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण तथा 47.78 करोड़ की लागत से डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन पर बनने वाले आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) के कार्य का शिलान्यास करेंगे। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद डा. अरविंद शर्मा भी इन परियोजनाओं को पूरा कराने में निरंतर प्रयासरत रहे। इन रेल परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा मुख्यमंत्री मनोहरलाल भी वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कोसली स्टेशन पर 13. 80 लाख रूपये की लागत से आवश्यक सुविधाओं फुटओवर ब्रिज, ऊंचे प्लेटफार्म, प्लेटफॉर्म शैडो, दिव्यांग जनों के लिए सुविधाएं, पेयजल, टाॅयलेट, प्रतीक्षा हाल के अतिरिक्त स्टेशन तक आसान पहुंच मार्ग, स्टेशन का सुंदरीकरण की व्यवस्था के अलावा स्टेशन के आसपास का भू-विकास, दिखाई देने वाला संकेतक, प्लाजा, परिवहन के लिए स्टेशन का बहुआयामी विकास तथा शहर के दोनों ओर से स्टेशन का जुड़ाव जैसे कार्य किए जाने हैं।
विज्ञापन


कोसली क्षेत्र के रेल यात्रियों की 3 वर्ष पुरानी मांग पूरी होगी

कोविड काल के दौरान गाड़ी संख्या 14826 जोकि अब परिवर्तित संख्या 14716 जयपुर से हिसार वाया कोसली चलने वाली रात्रि कालीन रेलगाड़ी का ठहराव कोसली स्टेशन पर बंद कर दिया गया था। पुनः ठहराव के लिए अनेकों बार राजनेताओं को क्षेत्र के लोगों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की जा रही थी। लंबे अंतराल के बाद रेल प्रशासन की ओर से पुन: ठहराव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए सांसद अरविंद शर्मा के कार्यालय से बताया गया कि रेल प्रशासन ने रेल संख्या 14716 का कोसली स्टेशन पर ठहराव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके ठहराव की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसके पुनः ठहराव से क्षेत्र के लोगों को विशेष कर दूरदराज क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें