फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवक को पुनर्वास के लिए प्रशासन से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के कंकरवाली मोहल्ले में शिव मंदिर के पास करीब 25 वर्षीय एक युवक पिछले दो वर्षों से सड़क किनारे असहाय अवस्था में रह रहा है। वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ प्रतीत होता है। उसकी शारीरिक स्थिति को देखते हुए संभावित दिव्यांगता की आशंका जताई जा रही है। मामले को उठाते हुए समाजसेवी एडवोकेट कैलाश चंद ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सिविल सर्जन, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को प्रार्थना-पत्र भेजा है। इसमें मौके का निरीक्षण कराने, युवक की चिकित्सकीय जांच व उपचार, पहचान स्थापित करने और परिजनों का पता लगाने का अनुरोध किया गया है। साथ ही पात्रता के अनुसार सुरक्षित आश्रय, देखभाल और पुनर्वास की व्यवस्था की मांग की गई है। कैलाश चंद ने कहा कि किसी असहाय व्यक्ति को लंबे समय तक सड़क किनारे रहने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। उन्होंने विभागों से आपसी समन्वय से कदम उठाने और की गई कार्रवाई की जानकारी देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें