फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जिलास्तरीय खेल स्पर्धा में खिलाड़ी आज दिखाएंगे दम

Sun, 10 Aug 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 4कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
एथलेटिक्स और बैडमिंटन के होंगे मुकाबले
विज्ञापन

फोटो : 4
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को एथलेटिक्स और बैडमिंटन के मुकाबले अलग-अलग स्थानों पर होंगे। इसमें अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग लेंगीं।
बालकों की एथलेटिक्स स्पर्धा राव तुलाराम स्टेडियम और बैडमिंटन प्रतियोगिता रेवाड़ी क्लब देवलावास में होगी। बालिकाओं की बैडमिंटन स्पर्धा रेवाड़ी क्लब देवलावास में होगी। प्रतिभागियों और टीम प्रभारियों को आयोजन स्थल पर सुबह साढ़े 8 बजे तक रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के सफल संचालन के लिए आयोजन स्थलों पर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। शिक्षा विभाग ने खेलों के निष्पक्ष आयोजन हेतु विशेष कार्यक्रम तैयार किया है, जिससे हर प्रतियोगिता का संचालन सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

वर्जन
जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में सोमवार को एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतिभागियों और उनकी टीम के प्रभारियों को आयोजन स्थल पर प्रात साढ़े 8 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करनी होगी। किसी संशय की स्थिति में विद्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। -भूपेंद्र यादव, सहायक शिक्षा खेल अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें