फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वॉलीबॉल खेल नर्सरी के लिए हुआ खिलाड़ियों का चयन, अब प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
मंदोला गांव में ट्रायल के लिए पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
डहीना।
विज्ञापन

गांव मंदोला स्थित राजकीय विद्यालय में खेल विभाग की तरफ से संचालित वॉलीबॉल नर्सरी के लिए खिलाड़ियों के चयन के बाद प्रशिक्षण शुरू हो गया है। कोच हिम्मत सिंह ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और फिटनेस की जांच की गई।
उन्होंने बताया कि मैदान में सुबह और शाम दोनों समय बच्चों का नियमित प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया है। नए चयनित खिलाड़ियों में यश, शुभम, हिमांश, रक्षित, लक्की और जतिन के नाम शामिल हैं जबकि पिछली नर्सरी के खिलाड़ी भी प्रशिक्षण जारी रखेंगे।
विज्ञापन

कोच हिम्मत सिंह के अनुसार, खेल विभाग की योजना के तहत चयनित खिलाड़ियों को मासिक स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी। इसके तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह और 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2 हजार प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से कुल 25 खिलाड़ियों को यह स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। चयनित खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नियमित प्रशिक्षण, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि वे प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें