फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: देश के खिलाड़ी योगासन में करेंगे भागीदारी

विज्ञापन
फोटो : 9द्वितीय एशियन योगासन चैंपियनशिप मे विजेता खिलाड़ी सम्मानित होने पर खुशी जाहिर करते
विज्ञापन
रेवाड़ी। द्वितीय एशियन योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 25 से 27 अप्रैल तक इंदिरा गांधी स्टेडियम दिल्ली में किया गया। हरियाणा योगासन खेल संघ के उपाध्यक्ष, नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक डॉ. युद्धवीर ने बताया कि इस एशियन चैंपियनशिप में 18 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार सहित रेवाड़ी से योगासन भारत के राष्ट्रीय कोच एवं योगासन रेवाड़ी के सचिव नितिन कुमार, योगासन भारत की राष्ट्रीय कोच प्रियंका तथा अनुज, अंश चौधरी एव प्रियंका चौधरी ने अपनी सेवाएं दी। डॉ. युद्धवीर ने वर्ल्ड योगासन के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लाइजनिंग अधिकारी का दायित्व दिया, जिसके माध्यम से हमें सभी देशों से आए खिलाड़ी एवं अधिकारियों को जानने तथा उनसे योगासन खेल के बारे में विस्तार से चर्चा का मौका मिला। डॉ. युद्धवीर ने बताया कि इस चैंपियनशिप का शुभारंभ कार्यक्रम वर्ल्ड योगासन के अध्यक्ष योगऋषि स्वामी रामदेव की अध्यक्षता में केंद्रीय युवा एव खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय राज्य खेल मंत्री रक्षा खड़से, सचिव सुजाता चतुर्वेदी वर्ल्ड योगासन ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस आयोजन के माध्यम से योगासन खेल का इतिहास रचा गया है। भविष्य में विभिन्न देश और ज़्यादा संख्या में भागीदारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें