फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राज्यस्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

Fri, 10 Apr 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में पदक विजेता रेवाड़ी के खिलाड़ी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
रेवाड़ी। हिसार के सिसाई में 7 से 9 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय फेंसिंग चैंपियनशिप में रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कैडेट और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल हुए।
विज्ञापन

फेंसिंग कोच राजपाल यादव व ईशा ने बताया कि कैडेट वर्ग (अंडर 17) में फॉइल लड़कों में युवराज सैनी ने स्वर्ण पदक और विवेक यादव ने रजत पदक जीता। लड़कियों में फॉइल में प्रियांका यादव ने ब्रॉन्ज पदक जीता। एपे में लड़कों की प्रतियोगिता में जितेश और लड़कियों में अंशिका राणा ने ब्रॉन्ज पदक हासिल किया।
सीनियर वर्ग में फॉइल लड़कों में सचिन और लड़कियों में तेजस्विनी ने स्वर्ण पदक जीता। विजेता यादव को फॉइल में ब्रॉन्ज और एपे में जितेश और अनुप्रिया यादव ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। टीम मुकाबलों में भी रेवाड़ी के खिलाड़ियों ने कमाल किया।
विज्ञापन

कैडेट एपे बॉयज टीम ने गोल्ड पदक जीता। कैडेट एपे गर्ल्स टीम और सीनियर एपे बॉयज टीम ने सिल्वर पदक अपने नाम किए। सीनियर एपे गर्ल्स टीम ने ब्रॉन्ज पदक पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के उत्साह और अनुशासन की तारीफ हुई। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं न केवल खेल भावना को बढ़ाती हैं बल्कि खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास में भी मदद करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें