फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 14 Jun 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से राजेश पायलट चौक के पास बैडमिंटन अकादमी में दो दिवसीय जिलास्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन निजी स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने किया। पहले दिन खिलाड़ियों ने दम दिखाया।
विज्ञापन

रामपाल यादव ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीत के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियों के लिए अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 वर्गों के साथ महिला एवं पुरुष युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
अंडर-11 लड़कियों के एकल वर्ग के फाइनल में गार्गी यादव ने समायरा को 16-14 और 15-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-13 लड़कियों के फाइनल में कनक यादव ने कियाशा को 15-7 और 15-6 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
विज्ञापन

अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में जीविका ने काम्या को 15-8 और 15-10 से हराकर जीत दर्ज की। लड़कों के अंडर-13 वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबलों में आद्विक अरोड़ा और युवान ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में गर्मी यादव और कनक यादव ने अपने-अपने आयु वर्ग में प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें