मेहमानों को पौधे वितरित करते साहित्यकार डॉ. महावीर सिंह। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : गांव चनौरा में सिलिंडर से झुलसे लोगों को वर्न वार्ड में ले जाती एंबुलेंस। संवाद
कोसली। क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में मेहमानों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं किया गया।
साहित्यकार डॉ. महावीर सिंह के पुत्र डॉ. सौरव के लग्न समारोह में तुंबाहेड़ी गांव से लगन लेकर आए राजेंद्र सिंह को 11 पौधे और सिधराली से भात लेकर आए सुमित व बलराम को 11-11 पौधे प्रदान किए गए।
समारोह में प्लास्टिक से बने किसी भी सामान का प्रयोग नहीं किया गया। भोजन परोसने के लिए गन्ने के वेस्ट से तैयार क्रॉकरी का उपयोग किया गया।
दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश देते हुए विवाह में मात्र एक रुपये और नारियल स्वीकार कर सामाजिक सुधार की दिशा में भी पहल की गई। समारोह में भाजपा नेता बलजीत यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, जीवन हितेषी, अशोक कुमार, निशांत, प्रेरणा सामाजिक संस्था के अध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जवान सिंह उपस्थित रहे।