कृषि महाविद्यालय बावल में पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण करते विद्यार्थी व अतिथि।स्रोत:कॉलेज
बावल। बावल स्थित कृषि महाविद्यालय में बुधवार को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, स्कूली बच्चों एवं आमजन में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान अपने संबोधन में डॉ. कौशिक ने पृथ्वी संरक्षण को मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बताया और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के निदेशक ने भी कार्बन अवशोषण और जलवायु परिवर्तन पर अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा मॉडल प्रदर्शनी, निबंध, भाषण, नारा लेखन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
परिसर में पौधरोपण अभियान एवं स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही प्लास्टिक उन्मूलन को लेकर जन-जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी ने पृथ्वी संरक्षण की शपथ ली और स्वच्छ एवं हरित भविष्य का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. नरेश कौशिक, निदेशक प्रसार शिक्षा एवं प्राचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।