फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भीगे राशन को सुखाकर बांटने की थी तैयारी, खाद्य विभाग ने तीन डिपो की सप्लाई निलंबित की

Fri, 17 Jul 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बरसात में भीगे राशन को सूखाते हुए डिपो संचालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
रेवाड़ी। बारिश में भीगे राशन को सुखाकर बीपीएल परिवारों में बांटने की तैयारी का मामला सामने आने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने संबंधित डिपो होल्डर से जुड़े तीन राशन डिपो की सप्लाई तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। विभागीय जांच में राशन के रखरखाव में खामियां मिलने पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

नई आबादी क्षेत्र के डिपो होल्डर का सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन आंबेडकर चौपाल में रखा हुआ था। पिछले सप्ताह हुई बारिश के दौरान वहां रखे 45 कट्टे गेहूं और 20 कट्टे चीनी भीग गए थे। इसके कारण राशन से बदबू आने लगी थी।
आरोप है कि डिपो होल्डर ने खराब हुए गेहूं और चीनी को सुखाकर लाभार्थियों में वितरित करने की तैयारी की। इसका वीडियो सामने आने के बाद मामले की शिकायत विभाग को दी गई।
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम ने की जांच : शिकायत मिलने के बाद जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की। टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया।
जांच में राशन को खुले में रखने, बारिश से भीगने और उसे सुखाने सहित कई खामियां पाई गईं। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने संबंधित डिपो होल्डर से जुड़े तीन डिपो की सप्लाई आगामी आदेशों तक रोक दी है। इनमें वार्ड नंबर-25 का डिपो, नई आबादी और छिपटवाड़ा क्षेत्र के डिपो शामिल है।

वर्जन
डिपो होल्डर के खिलाफ राशन के रखरखाव में लापरवाही की शिकायत मिली थी। विभागीय जांच में खामियां पाए जाने के बाद तीनों डिपो की सप्लाई निलंबित कर दी गई है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।-नितेश सिंगला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।

बरसात में भीगे राशन को सूखाते हुए डिपो संचालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

बरसात में भीगे राशन को सूखाते हुए डिपो संचालक। स्रोत: वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें