फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: प्लेसमेंट...108 विद्यार्थियों का चयन

Fri, 12 Apr 2024 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव धामलावास स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में एसकेएच ग्रुप गुरुग्राम ने कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया। संस्थान के प्रेस प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि छात्रों की प्रतिभा का आंकलन करने के लिए कंपनी के पदाधिकारी सुरेश यादव और रिशु यादव ने बच्चों का टेस्ट लिया। इसमें 108 बच्चों का चयन किया गया। जॉब लेटर ऑफर किया। एचआर मैनेजर सुरेश यादव ने बताया कि बच्चे विलक्षण बुद्धि वाले हैं।
विज्ञापन

संस्थान के सहायक प्लेसमेंट अधिकारी निशांत कुमार ने बताया कि इस प्रकार संस्थान स्तर पर भर्ती अभियान का उद्देश्य इंजीनियरिंग क्षेत्र में योगदान देने के इच्छुक प्रतिभाशाली छात्रों की पहचान करके उन्हें औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान कराना है।

प्लेसमेंट अधिकारी विजय यादव ने बताया कि संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहूजा के मार्गदर्शन में छात्र व छात्राओं को रोजगार दिलवाने का लक्ष्य रखा है। दो दिन पहले कंपनी सुब्रोज लिमिटेड व सोनकम्स्टर लिमिटेड मानेसर ने 97 बच्चों का चयन किया था। इस अवसर पर विजय यादव, निशांत कुमार, राकेश यादव, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, नरेन वर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें