फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्राला से टकराई कार, चालक की मौत, तीन घायल

Fri, 12 Apr 2024 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास आगे चल रहे ट्राला चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण पीछे चल रही कार टकरा गई। इससे कार चालक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंची धारूहेड़ा सेक्टर छह थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महेंद्रगढ़ के गांव महरमपुर निवासी अनीष शर्मा ने बताया कि वह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में नौकरी करता है। 6 अप्रैल को छुट्टी लेकर घर आया था। अनीष ने ताऊ के लड़के मोहित और राजस्थान के झुंझनू के काकड़ा व हाल निवासी रेवाड़ी के गांव सुठाना निवासी माहित के साथ मनाली घूमने की योजना बनाई। 10 अप्रैल की शाम को अनीष और मोहित दोनों दोस्त माहित के पास उसके गांव सुठाना पहुंच गए। तीनों रात बनीपुर चौक पर दिल्ली जाने के लिए इंतजार कर रहे थे। इस दौरान जयपुर की ओर से आ रही एक कार को उन्होंने रुकवाकर लिफ्ट मांगी और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रात करीब 11 बजे जब कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो कार के आगे चल रहे एक ट्राला चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी कार पीछे से ट्राला में जा घुसी। इस हादसे में सभी को चोट आई। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान कार चालक निमराणा निवासी जिज्ञांशु को मृत घोषित कर दिया। घायल अनीष शर्मा की शिकायत पर पुलिस आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें