फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन दबाने को लेकर विवाद में मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मुरादपुरी निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही गांव निवासी कुछ लोगों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। मारपीट का मामला 29 दिसंबर का है तथा पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मुरादपुरी निवासी संजय ने बताया कि उसके प्लाट के अंदर से गांव निवासी दौलतराम की पानी की पाइप लाइन जा रही है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी निकल रहा था। 29 दिसंबर को उन्होंने दौलतराम से प्लाट से पाइप लाइन हटा कर साइड से दबाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दौलतराम व उसके परिजनों ने झगड़ा शुरू कर दिया तथा उनके साथ मारपीट की। उसके भाई श्रीपाल, पत्नी व भाभी ने बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करने तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें