फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मेहंदी प्रतियोगिता में पिंकी प्रथम व पायल द्वितीय

विज्ञापन
फोटो : 14मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में करवाचौथ के अवसर पर मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पिंकी कुमारी प्रथम, पायल द्वितीय और रागिनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

विजेताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान देकर उनकी प्रतिभा को मान्यता दी गई। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की 56 छात्राओं ने भाग लिया और अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सामाजिक और पारंपरिक त्योहार हमारे लिए बहुमूल्य हैं। ये न केवल समाज और संस्कृति में संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं बल्कि हमें हमारी जड़ों से जोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आगामी महाविद्यालय में आयोजित होने वाले ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता के बारे में भी जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम मानसिक स्वास्थ्य दिवस के साप्ताहिक आयोजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
महिला प्रकोष्ठ की इंचार्ज डॉ. सुचेता कौशिक ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ की सदस्याएं डॉ. पूनम, डॉ. रेखा, डॉ. रेनू, डॉ. प्रियंका और डॉ. मनीषा के साथ-साथ महाविद्यालय की समस्त महिला स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें